जगदलपुर

Krishak Unnati Yojana: बस्तर में होली का रंग होगा और गाढ़ा, सरकार देगी 205.95 करोड़ रुपए की सौगात

Krishak Unnati Yojana: होली से पहले बस्तर के हजारों किसानों के खातों में 205.95 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि डाली जाएगी।
less than 1 minute read
होली के उत्साह को मिलेगी नई रंगत (photo source- Patrika)
होली के उत्साह को मिलेगी नई रंगत (photo source- Patrika)

Krishak Unnati Yojana: इस वर्ष की होली बस्तर के अन्नदाताओं के लिए खास और खुशियों भरी होने वाली है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से 28 फरवरी को जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में जिले के 40,667 किसानों को 205.95 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि वितरित की जाएगी। त्यौहार से पहले यह राशि किसानों की झोली में खुशियाँ भरने का काम करेगी और ग्रामीण अंचलों में होली का उत्साह बढ़ा देगी।

राशि का वितरण सीधे किसानों के बैंक में जाएगा…

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता करेंगे बस्तर सांसद महेश कश्यप। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, जगदलपुर के अनुसार इस राशि का वितरण सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। मोटा धान के लिए किसानों को 731 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Krishak Unnati Yojana: किसानों के जीवन में आएगी समृद्धि

योजना का सर्वाधिक लाभ बकावण्ड और बस्तर ब्लॉक के किसानों को मिलेगा, जहाँ क्रमश: 67.90 करोड़ रुपए और 55.78 करोड़ रुपए वितरित किए जाएंगे। यह आर्थिक सहायता न केवल किसानों की आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करेगी, बल्कि बाजारों में भी रौनक बढ़ाएगी। इस प्रोत्साहन के साथ किसान अपने परिवार के साथ 4 मार्च की होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना सकेंगे। इस प्रकार कृषक उन्नति योजना बस्तर के किसानों के जीवन में समृद्धि और उत्सव की खुशियाँ लेकर आने का काम करेगी।

Updated on:
28 Feb 2026 01:44 pm
Published on:
28 Feb 2026 01:43 pm