जगदलपुर

CG BIG BREAKING : टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में 5 नक्सलियों की मौत,12 घायल, बस्तर IG ने किया दावा

Chhattisgarh Naxal Attack: बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर स्थित टेकलगुडे़म हमले में सिर्फ फोर्स ही नहीं बल्कि नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आई जी बस्तर सुंदरराज पी के मुताबिक इस हमले में 5 नक्सली मारे गए है तथा 12 से अधिक के घायल होने की खबरें है।

less than 1 minute read
Feb 03, 2024
cg_naxal_attack_2024.jpg

Tekalguda encounter update: बीजापुर और दंतेवाड़ा की सरहद पर स्थित टेकलगुडे़म हमले में सिर्फ फोर्स ही नहीं बल्कि नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आई जी बस्तर सुंदरराज पी के मुताबिक इस हमले में 5 नक्सली मारे गए है तथा 12 से अधिक के घायल होने की खबरें है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

Naxalite Encounter: बताया जाता है कि घटना के दौरान नक्सली अपने घायल साथियों को उठाकर ले जाते देखे गए हैं। इलाके के मीनागट्टा में कई घायल नक्सलियों के इलाज किए जाने की भी बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक हमले के लिए एम्बुश वाली टुकड़ी को देवा लीड कर रहा था। घटनास्थल पूवर्ती से मात्र 6 किमी ही दूर है। देवा पिछले एक पखवाड़े से पूवर्ती इलाके में कैंप किए हुए था। उसके साथ लगभग 200 लोगों की टीम थी। इसी टीम ने सर्वाधिक फायरिंग की थी। फोर्स की व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म व्हीकल ने यहां पर अपना कमाल दिखाया और इसमें बैठकर ही जवानों ने नक्सलियों का एम्बुश तोड़ा।

Updated on:
03 Feb 2024 11:15 am
Published on:
03 Feb 2024 11:12 am