जगदलपुर

जगदलपुर में भीषण हादसा…यात्री बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर, 2 की मौत, 14 घायल

Road Accident In Jagdalpur : बस्तर जिले में कोडेनार थानांतर्गत किलेपाल में आज शाम साढ़े पांच बजे बस और लॉरी में भीषण टक्कर हो जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 14 यात्री घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Sep 2023, 1:34 PM IST
यात्री बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर
यात्री बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर

जगदलपुर। Road Accident In Jagdalpur : बस्तर जिले में कोडेनार थानांतर्गत किलेपाल में आज शाम साढ़े पांच बजे बस और लॉरी में भीषण टक्कर हो जाने से दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि 14 यात्री घायल हो गए। घायलों में आधा दर्जन अधिक गंभीर बताए गए हैं।

केशलुर पुलिस एसडीओपी ऐशवर्य चंद्राकर ने बताया कि शुक्रवार की शाम बीजापुर से आ रही राजस्थान ट्रेवल्स की बस को दंतेवाड़ा की ओर जा रही लॉरी से आमने- सामने की टक्कर हो गई, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आज बीजपुर से 50 यात्रियों को लेकर आ रही राजस्थान ट्रेवल्स की बस क्रमांक सीजी 18 एफ 0251 को कोड़ेनार थाना क्षेत्र में किलपाल के पास शाम लगभग साढे पांच बजे सामने से आ रही लोहे से भरी लॉरी ने टक्कर मार दी।

घायलों का उपचार जारी

दुर्घटना में बस और लॉरी के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं अन्य घायलों में सोनल वानखेड़े 28 वर्ष, मंगली तेलाम 55 वर्ष, अनिता तेलाम 30 वर्ष, सुरेंद्र तिवारी 55 वर्ष व सीआरपीएफ का एक जवान भी शामिल है।

Published on: