जगदलपुर

Agniveer Bharti: अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए दी जा रही ट्रेनिंग

Agniveer Bharti: प्रतिभागियों को अग्निवीर भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन भत्ते, करियर ग्रोथ आदि के बारे में सरल तरीके से विस्तार से बताया गया।

2 min read
Agniveer Bharti: अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर, बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए दी जा रही ट्रेनिंग

Agniveer Bharti: बस्तर जिला में भारतीय वायु सेवा के लिए अग्निवीर भर्ती के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बस्तर के युवाओं को अग्नि वीर के लिए तैयार करने के लिए पर्याप्त अवसर मिले इसका प्रयास एवं मार्गदर्शन जिला कलेक्टर बस्तर हरीश एस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बस्तर प्रतीक जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर बलिराम बघेल के मार्गदर्शन में दिया जा रहा है।

विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन तोकापाल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल में आयोजित था इस कार्यशाला में विकासखंड दरभा एवं बास्तानार के प्रतिभागी भी समिलित थे।

Agniveer Bharti: वर्तमान में अभी चल रही चयन प्रक्रिया

प्रमुख प्रशिक्षक के रूप में भोपाल से आए भारतीय सेवा के सुशांत सिंह एवं आनंद कुमार ने गहन प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को इस अग्निवीर भर्ती के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण, वेतन भत्ते, करियर ग्रोथ आदि के बारे में सरल तरीके से विस्तार से बताया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस के लिए 17 से 21 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है। वर्तमान में अभी चयन प्रक्रिया चल रही है इस आयु सीमा के कोई भी व्यक्ति इसका लाभ ले सकते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला रोजगार अधिकारी श्वेता वर्मा, दरभा विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र,बी आर सी अजय शर्मा ,समलू राम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मनीष अहीर, जय नारायण पाणिग्राही , कार्यक्रम के सहयोगी अर्पणा सिंह, सोनाक्षी मजूमदार, स्नेहा श्रीवास्तव, प्रीति साइमन ,नीता शुक्ला, काजल यादव, श्रीदेवी सिंह ,नम्रता नाग के साथ प्रमुख रूप से सीएसी कमलेश कश्यप, प्राचार्य के धनलक्ष्मी राव, मोहन जोशी ,जयप्रकाश पाठक ,तरुण ठाकुर एवं अन्य प्राचार्य तथा शिक्षक गण उपस्थित थे।

छात्रों ने प्रशिक्षण का उठाया लाभ

Agniveer Bharti: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने उपस्थित विद्यार्थियों के उत्साह को देखकर भरोसा व्यक्त किया कि बहुत जल्दी हम बस्तर के विद्यार्थियों को भी वायु सेना के इस अग्निवीर के रूप में वर्दी में देखना चाहेंगे। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम एवं संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा के प्रयासों की सराहना की।

Updated on:
27 Apr 2025 01:04 pm
Published on:
27 Apr 2025 01:02 pm