Atmanand School Admission 2025: छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली थी, जो आज से शुरू हो गई है। आवेदन के बाद लॉटरी व सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 से 10 मई तक होगी। जिले में अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के कुल 13 स्वामी आत्मानंद स्कूल हैं। 5 मई तक फॉर्म भरे जाएंगे। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 403 इंग्लिश और 348 हिंदी मीडियम स्कूलों में भर्ती की जाएगी।