CG Swami Atmanand School: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल (Swami Atmanand English Medium School), सेक्टर-6 से केजी-1 पास करने वाले सभी छात्र-छात्राएं नए सत्र में एक भी दिन स्कूल नहीं गए हैं। स्कूल की ओर से पालकों को कहा गया है कि शिक्षक उपलब्ध होने पर उन्हें सूचित किया जाएगा, तब बच्चों को भेजना। इस तरह से पालक अप्रैल 2024 से अब तक इंतजार ही कर रहे हैं। अब परेशान होकर पालक निजी स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराने की तैयारी कर रहे हैं।