
Road Accident: मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसे में बस्तर राजपरिवार के काफिले में शामिल फालो वाहन ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में शामिल दर्जन भर ग्रामीण घायल हो गए। कमलचंद्र भंजदेव की फालो वाहन में शामिल फार्चुनर वाहन क्र सीजी 17 के एस 0007 ने धमतरी के पास अभनपुर जा रहे टाटा एस वाहन सीजी 17 एच 2336 को ठोकर मार दिया।
मेडिकल आफिसर डा संजय वानखेड़े ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले मी जानकारी मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रही है। टीआई सन्नी दुबे ने बताया कि इस वाहन पर कमलचंद्र भी सवार थे। उन्होंने भी घायलों की अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इसके बाद वे रवाना हो गए।
Road Accident: घायलों में कोमिन गेड़ाम, देवेंद्र गेड़ाम, टिकेंद्र पटेल, नीलकमल साहू, महेश्वरी निर्मलकर, देवेश सार्वा, लोमस साहू, संजू ठाकुर, शुभम व वेदकुमार हैं। इनमें वेदकुमार, शुभम व देवेश को गंभीर चोट आई है। इसके अलावा फारचुनर पर बैठा एक अन्य भी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस की मदद से यातायात बहाल किया गया।