8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG road accident: सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत, एक ट्रेलर के पहिए में फंस गया तो दूसरे की बाइक से हो गई भिड़ंत

CG road accident: रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी सवार युवक ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा, इससे हो गई मौत, दूसरे मामले में दो बाइक में हो गई भीषण टक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Oct 2024, 8:20 PM IST

CG road accident

Accidental bike

बैकुंठपुर/नागपुर। CG road accident: कोरिया जिले में अलग-अलग जगह पर हुए दो सडक़ हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। पहली घटना बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन रोड की है। इसमें स्कूटी सवार एक युवक कोयला लोड ट्रेलर से टकराकर फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौत (CG road accident) हो गई। जबकि दूसरी घटना नागपुर क्षेत्र में हुई। यहां बाइक सवार युवक की दूसरे बाइक सवारों से भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

चरचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फूलपुर निवासी अनिश सिंह पिता समय लाल 24 वर्ष मंगलवार की रात करीब 9 बजे स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीएम 5462 में सवार होकर खरवत की ओर से आ रहा था। वह बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा ही था कि अनियंत्रित होकर (CG road accident) कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एवी 5745 से जा टकराया।

इसके बाद स्कूटी सहित वह ट्रेलर के पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटता (CG road accident) चला गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर चरचा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Love couple commits suicide: प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, खबर मिलते ही प्रेमी ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

CG road accident: 2 बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

दूसरी घटना नागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मंगलवार की शाम करीब 6 बजे हुई। सेमरा जाने वाले रास्ते के पास 2 बाइक में भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार ग्राम सेमरा निवासी संजू राय पिता मस्त राम 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे नागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत (CG road accident) हो गई। दरअसल बाइक पर सवार होकर ग्राम नगर निवासी वासु पिता संदीप दुबे व सुरजन यादव तेज रफ्तार से आ रहे थे। जबकि मृतक संजू नागपुर की ओर से आ रहा था। संजू सेमरा जाने वाले रास्ते में मुड़ा ही था कि बाइक सवारों से उसकी भिड़ंत हो गई थी।

हादसे में संजू राय को सिर पर गंभीर चोट लगी और एक पैर फ्रैक्चर हो गया। ग्रामीणों की मदद से तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर पहुंचाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यहां इलाज के दौरान मौत (CG road accident) हो गई। बताया जा रहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर में एंबुलेंस नहीं थी। ऐसे में चिरमिरी से एंबुलेंस 108 फोन कर बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस आई, तब तक उसकी हालत और गंभीर हो चुकी थी।