8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Love couple commits suicide: प्रेमिका ने कर ली आत्महत्या, खबर मिलते ही प्रेमी ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

Love couple commits suicide: 3 दिन पूर्व नाबालिग लडक़ी ने कर ली थी आत्महत्या, प्रेमी को यह बात पता चली तो दुखी रहने लगा, इसी बीच उसने भी लगा ली फांसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Oct 2024, 7:37 PM IST

Love couple commits suicide

Demo pic

बिश्रामपुर. Love couple commits suicide: सूरजपुर जिला निवासी प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली। दरअसल तीन दिन पूर्व एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली थी। यह बात जब उसके प्रेमी को मिली तो वह दुखी हो गया। इसी बीच उसने भी मंगलवार की देर शाम पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी (Love couple commits suicide) लगा ली। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत गंगापुर निवासी अक्षय कुमार पिता सुखलाल चेरवा जिस किशोरी से प्रेम करता था, उसने 3 दिन पूर्व किसी बात पर खुदकुशी (Love couple commits suicide) कर ली थी।

जब अक्षय को इस बात की जानकारी लगी तो वह भी परेशान रहने लगा। फिर मंगलवार की देर शाम घर से निकला और कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बृजनगर के नाला के पास गया। यहां उसने आम पेड़ में फांसी (Commits suicide) लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें:Sandeep murder case: मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय का 48 करोड़ का टेंडर होगा निरस्त, काम भी बंद

Love couple commits suicide: सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

युवक द्वारा फांसी (Love couple commits suicide) लगा लिए जाने की सूचना बुधवार की सुबह लटोरी पुलिस को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए बिश्रामपुर अस्पताल भिजवाया। पीएम पश्चात पुलिस ने शव उसके परिजन को सौंप दिया है। युवक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।