संदीप लकड़ा हत्याकांड (Sandeep murder case) का मुख्य आरोपी सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी अभिषेक पांडेय जल जीवन मिशन का ठेकेदार है। उसने पीएचई विभाग से 62 करोड़ रुपए के 28 कार्यों का एग्रीमेंट किया था। विभाग द्वारा उसे 14 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। ठेकेदार अभिषेक पांडेय द्वारा ही जल जीवन मिशन का काम पूरा किया जाना था।