जगदलपुर

रॉक क्लाइम्बिंग में शामिल होंगे बस्तर के पहाड़, स्वीडन की टीम ने किया सर्वे, भरपूर एडवेंचर ने मोह लिया मन

Bastar Rock Climbing: नैसर्गिक सौंदर्य और जलप्रपात के लिये देश विदेश में मशहूर बस्तर में सैलानी बहुत जल्द ही रॉक क्लाइम्बिंग का रोमांच महसूस कर पाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2024, 1:18 PM IST
michnar_hilles.jpg

Bastar Rock Climbing: नैसर्गिक सौंदर्य और जलप्रपात के लिये देश विदेश में मशहूर बस्तर में सैलानी बहुत जल्द ही रॉक क्लाइम्बिंग का रोमांच महसूस कर पाएंगे। इसके लिये छत्तीसगढ़ में बॉल्डरिंग तथा स्पोर्ट क्लाइम्बिंग के क्षेत्र में काम करने वाले स्थानीय युवाओं की एडवेंचर टीम के साथ मिलकर स्वीडन के एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी बस्तर के मिचनार तथा कांगेर वैली के कई पहाड़ियों में रॉक क्लाइम्बिंगके लिये संभावनाएं तलाश करने अगले माह पहुंच रही है। पूर्व में यह टीम बस्तर के मिचनार की पहाड़ियों को देख कर लौट चुकी है। और यहां की पहाड़ियों में रॉक क्लाइम्बिंग के लिये उपयुक्त होने की बात कही है।

एडवेंचर टूरिज्म के लिए अनुकुल है मिचनार

बस्तर जिले के मिचनार स्थित पहाडियां जो कि सीधी व खड़ी ऊंचाई लिए हुए हैं। ये रोमांच के लिये पर्यटकों के बीच खासी लोकप्रिय हैं। यहां के प्राकृतिक दृश्य और चट्टानों की श्रृंखला पर्वतारोहण के शौकीन लोगों में रोमांच पैदा करती है। इसके अलावा कांगेर वैली जो कि जैव विविधता समेटे हुए है यहां हजारों वर्ष पुरानी पहाड़ियों में ट्रैकिंग संचालित है। यहां पर कुछ ऐसे पहाड़ भी हैं जहां रॉक क्लाइम्बिंग की जा सकती है।

बस्तर में युवाओं की मिलेगी ट्रेनिंग

पर्वतारोहण के अलावा रॉक क्लाइम्बिंग के क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं को यहां आने वाली एडवेंचर की टीम बहुत जल्द ही ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिये आगे आ रही है। इससे यहां केे युवाओं को रोजगार और बस्तर को ग्लोबल पहचान मिलेगी।

Published on: