8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: राजनाथ और शाह ऐसे दिलाएंगे भाजपा को जीत, राहुल-प्रियंका ने भी कसी कमर

Rajnath Singh and Rahul Gandhi Jansabha In Bastar: बस्तर लोकसभा सीट को साधने भाजपा से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस से राहुल गांधी बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा में और राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 13 Apr 2024, 10:18 AM IST

rahul_priyanka_amit_shah.jpg

Rajnath Singh and Rahul Gandhi Visit Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इसके लिए भाजपा - कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी का दबदबा बनाने भाजपा से राजनाथ सिंह और अमित शाह और कांग्रेस से राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और प्रियंका वाड्रा प्रदेश दौरे पर आ रहे है। बस्तर लोकसभा सीट को साधने भाजपा से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस से राहुल गांधी बस्तर में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने राहुल गांधी जगदलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा का वोट बैंक बढ़ाने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह दंतेवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें: सात सीटों पर नामांकन शुरू, भाजपा - कांग्रेस का मास्टर प्लान तैयार, ऐसे मिलेगी जीत

राजनाथ सिंह और राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस से प्रियंका वाड्रा और भाजपा से अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। अमित शाह का प्रदेश दौरा भाजपा पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। जनसभा को संबोधित करने के साथ ही अमित शाह भाजपा के प्रदेश कार्यकर्ताओं और दिग्गजों की लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक भी ले सकते है। इस दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। इधर कांग्रेस का वोट बैंक भरने प्रियंका वाड्रा राजनांदगाव लोकसभा सीट को साधने और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में वोट मांगने राजनांदगाव दौरे पर रहेंगी।