जगदलपुर

कॉल करके युवक को बुलाया… गांव से कुछ दूर ले जाकर की जमकर पिटाई, अस्पताल जाने से पहले ही मौत

Crime News : कोतवाली थानांतर्गत कुदालगांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध रूप से घायल हो गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2024, 2:15 PM IST
maar_pit.jpg

Jagdalpur Crime News : कोतवाली थानांतर्गत कुदालगांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय मौत हो जाने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने के बजाए शव को कोतवाली थाना में रख दिया। मामले को संवेदनशील मानकर पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर शव का मुआयना किया व मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक नीलेश ठाकुर अपने रिश्तेदार के घर में घायल अवस्था में पाया गया था जिसे एम्बुलेंस की सहायता से मेकाज में भर्ती कराया गया था। युवक की हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिये एम्बुलेंस से रायपुर रिफर करने के दौरान युवक के मौत होने पर परिजन युवक का शव लेकर कोतवाली थाना पहुंच गये व मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

फोन करके बुलाया

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन उसे फोन करके घर बुलाया । इसकी संबंधित के परिवार वालों को हुई, उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई की और गांव के कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया। बाद में युवक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये भर्ती कराया गया था। युवक की मौत होने के बाद मंगलवार को कुदाल गांव के ग्रामीण और परिवारजन सिटी कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज की है। पुलिस का कहना है मौत मारपीट करने से हुई है या उसने खुद आत्महत्या की है इसकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Updated on:
10 Jan 2024, 2:15 PM IST
Published on: