नीरज की मां ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले हमने बिना लिखा पढ़ी के यहीं तेलीबांधा की दो महिलाओं से 2 लाख रुपए लिए थे, जिसका हर महीने ब्याज का पैसा दे देते थे। इसके अलावा कुछ वर्ष पहले अपना पुराना मकान बेचकर 3 लाख रुपए और दिए थे। इसके बाद भी महिलाएं सुबह-शाम घर में आकर पूरे परिवार को धमकी देती थी। नीरज की मां ने बताया कि एक महीना पहले झूलेलाल मंदिर के पास फास्टफूड का ठेला लगाता था, लेकिन वहां भी महिलाएं कुछ लड़कों के साथ पहुंचकर पैसा वापस करने को कहती। फिलहाल नीरज कमरानी, मेडिकल स्टोर में काम कर रहा था, कर्ज को लेकर वो परेशान चल रहा था।