
जगदलपुर. दरभा में अपनी पदस्थी के दौरान 15 हजार की रिश्वत मांगने वाले बीईओ मोहन जोशी को गुरुवार को विशेष न्यायालय ने चार साल के सश्रम कारावास के साथ ही तीन हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। शिष्यवृत्ति निकालने के लिए बीईओ ने लिए थे 5-5 सौ के 30 नोट, मिली चार साल की सजा, शिष्यवृत्ति निकालने की थी रिश्वत की मांग।
Read More : दरिंदगी : पहले किया दुष्कर्म फिर कठपुतली की तरह चंद पैसों में बेच दिया, युवती की आपबीती सुन खौल उठेगा खून
Read More : ब्लू व्हेल गेम के चक्रव्यूह में फंसे छग के 20 बच्चे, हाथों पर ब्लेड से काटने के हैं निशान
बीईओ ने किया था शिष्यवृत्ति निकालने 15 हजार की मांग
बीईओ मोहन जोशी से दरभा के चंद्रगिरी में पदस्थ एक शिक्षिका फुलेश्वरी पोडि़यामी ने विद्यार्थियों की 62 हजार रुपए की शिष्यवृत्ति निकालने कहा था। बीईओ जोशी ने पहले तो बहुत हीलाहवाला किया। इसके बाद उसने यह राशि निकालने फुलेश्वरी से 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। फुलेश्वरी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी।
Read More : जरा संभलकर यहां जगह-जगह सड़कों में आ चुका है बाढ़, ऐसे बचते-बचाते निकलते हैं राहगीर
Read More : OMG! भाजपा झूठी पार्टी है बस इतना कहकर 200 भाजपाइयों ने थामा इस पार्टी का हाथ
एसीबी ने 30 नोटों के साथ रंगे हाथों पकड़ा था
एंटी करप्शन ब्यूरो ने जोशी को पांच-पांच सौ के 30 नोट लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। दिसंबर 2014 में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। तीन साल के भीतर ही इस मामले पर भ्रष्टाचार नियंत्रण के विशेष न्यायाधीश डीएन भगत ने फैसला सुनाया है। शासन की ओर से दिनेश पाणीग्राही ने इस मामले में पैरवी की थी। मोहन जोशी दरभा के साथ ही बास्तानार में भी बीईओ रह चुका था।
Read More : मां खूबसूरत न हो तो भी चलेगी मां का मां होना है जरुरी, जज ने क्यों की ऐसी टिप्पणी
Read More : ऐसी है राजधानी से बस्तर को जोडऩे वाली लाईफ लाईन का हाल, देखें दयनीय स्थिति इस रास्ते की