जगदलपुर

नया कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को अब सरकार देगी 25 लाख तक लोन, इन नियमों के साथ इस तरह मिलेगा लोन

Central and state government schemes get benefits, loans up to 25 lakh
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2020, 6:52 PM IST
loan
नया कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को अब सरकार देगी 25 लाख तक लोन, इन नियमों के साथ इस तरह मिलेगा लोन,नया कारोबार शुरू करने वाले युवाओं को अब सरकार देगी 25 लाख तक लोन, इन नियमों के साथ इस तरह मिलेगा लोन

जगदलपुर. उद्योग एवं व्यापार करने के इच्छुक युवाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 25 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा। केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और राज्य सरकार के मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में ऋण के लिए युवा आवेद कर सकते हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा युवाओं को उनकी पात्रता और लागत के आधार पर लोन दिया जाएगा।

इस प्रकार मिलेगा लोन
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के माध्यम से युवाओं को लोन दिया जाएगा। उद्योग क्षेत्र के अधिकतम 25 लाख रुपए सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपए और व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रुपए मिलेगा। वहीं हर वर्ग के लिए अलग.अलग क्राइटेरिया तय किया गया है। जिला कार्यालय में जाकर भी लोन से संबंधित जानकारी ली जा सकती है। लोन लेने के लिए हितग्राही 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं पास होना चाहिए।

लोन के लिए ये पात्रता रखी गई है
परियोजना लागत में निर्धारित नियमानुसार 15 प्रतिशत से 35 प्रतिशत अनुदान राशि मिलेगी। पहले राज्य या केंद्र सरकार द्वारा योजना का लाभ ले चुके अभ्यर्थी इस लोन के लिए पात्र नहीं होंगे। जिन आवेदकों की उम्र 18 वर्ष से अधिक है वे योजना में खादी ग्रामोद्योग आयोग के वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ विस्तृत परियोजना प्रतिवेदनए सभी प्रमाण पत्र सहित आवेदन कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में जमा कर सकते हैं।

Published on: