जगदलपुर

CG Board Exam 2025: 10वीं-12वीं बोर्ड के इन विद्यार्थियों पर बोर्ड मेहरबान, इतने अंकों तक मिलेंगे बोनस

CG Board Exam 2025: बोर्ड की इस पहल का फायदा बस्तर के स्पोर्ट्स स्टूडेंट को बड़े पैमाने पर होगा। बोर्ड ने 2024-25 की में छात्रों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2025, 1:41 PM IST
CG Board Result 2025 Date: 10-12वीं कक्षाओं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस माह जारी हो सकता है परिणाम, देखें

CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड ने 10वीं और12वीं के स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा में 10 से 20 तक बोनस नंबर देने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, साक्षरता कार्यक्रम के स्वयंसेवक एवं अन्य चयनित गतिविधियों में शामिल छात्रों को भी परफॉरमेंस के आधार पर बोनस नंबर दिए जाएंगे। इसके लिए सीजी बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर खिलाड़ियों की सूची मांगी है।

CG Board Exam 2025: बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू

राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों को 10 अंक, राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी करने वालों को 15 अंक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 20 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अफसरों को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र के स्कूलों से पात्र छात्रों की सूची निर्धारित समय तक माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय भेजें, ताकि परीक्षा के दौरान बोनस अंक जोडऩे की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

बोर्ड ने 2024-25 की में छात्रों को खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए सभी स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों की सूची 25 मार्च तक मांगी गई है। इस योजना के तहत केवल भारतीय ओलंपिक संघ, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा प्रमाणित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे।

इसके अलावा, एनसीसी के आरडी परेड, वायु सैनिक, नौसेना और थल सेना कैंप में भाग लेने वाले कैडेट्स को भी अंक दिए जाएंगे। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को खेलों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है।

डिमरापाल और नारायणपुर जैसी खेल नर्सरियों को लाभ

बोर्ड की इस पहल का फायदा बस्तर के स्पोर्ट्स स्टूडेंट को बड़े पैमाने पर होगा। बस्तर जिले के डिमरापाल स्थित माता रुक्मणी सेवा संस्थान से हर साल बड़ी संख्या में छात्राएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेती हैं। उन्हें अब 10 से 20 नंबर तक बोनस के रूप में मिल पाएंगे। साथ ही नारायणपुर के राम कृष्ण मिशन के फुटबॉल प्लेयर्स को भी इस पहल का फायदा मिलेगा। कोण्डागांव के आर्चरी के प्लेयर्स भी इस योजना का लाभ ले पाएंगे। इस तरह देखें तो बस्तर के खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी पहल है।

मार्कशीट में अलग से दर्ज होंगे अंक

CG Board Exam 2025: इस साल बोर्ड जो मार्कशीट जारी करेगा उसमें वह बोनस अंक का उल्लेख अलग से करेगा। इससे जब छात्र अपनी मार्कशीट का उपयोग कहीं करेंगे तो उससे यह जानकारी भी मिल पाएगी कि वे खेल व अन्य गतिविधियों में शामिल होते रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के रूप में इस पहल को देखा जा रहा है।

जानकारी मंगवा रहे हैं सभी ब्लॉक से

बीआर बघेल, डीईओ, बस्तर: बोर्ड से मिले पत्र के आधार पर हम जिले के सभी ब्लॉक से खिलाड़ियों व अन्य गतिविधियों में शामिल रहने वालों की जानकारी मंगवा रहे हैं। प्रयास है कि तय तिथि से पहले हम बोर्ड को जानकारी भेज दें।

Updated on:
25 Feb 2025, 1:41 PM IST
Published on: