CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक संतोष बाफना का दर्द बुधवार को उस वक्त छलक पड़ा जब उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे।
जगदलपुर। CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक संतोष बाफना का दर्द बुधवार को उस वक्त छलक पड़ा जब उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात के दौरान साफ कहा कि कुछ लोगों ने जरूर मेरी चारित्रिक हत्या लंबे स्तर पर की। उनको भी बधाई। उन्होंने साफ कहा कि किसी के प्रति उनके मन में बैर नहीं है, लेकिन इस चुनाव में वे जगदलपुर की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।
यहां छोडकऱ कहीं भी पार्टी की कोई भी जिम्मेदारी संभालने को तैयार हूं। निगम चुनाव में कैंडिडेट ने लगाया था आरोप संतोष बाफना ने कहा कि स्वभाविक रूप से हर किसी के अपने समर्थक और कार्यकर्ता होते हैं। जगदलपुर विधानसभा में काम करने के लिए मैदान में उतरूंगा तो कुछ लोगों तरह तरह की बातें होंगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी निगम के चुनाव में मौजूदा प्रत्याशी ने पार्टी के खिलाफ कार्य करने का आरोप लगाया था, जो कि गलत था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी व व्यक्ति से कोई नाराजगी नहीं। मौजूदा प्रत्याशी किरण देव छोटे भाई की तरह हैं।
उनके भाजयुमो अध्यक्ष और भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाने में मेरा अहम रोल था। सैकड़ों समर्थक पहुंचे थे मिलने के लिए दरअसल संतोष बाफना परिवार के साथ राजस्थान के लिए निकल रहे थे, इसी दौरान इतने साल के कार्यकाल को सराहते हुए बड़ी संख्या में समर्थक मिलने पहुंचे हैं। यह उनका प्यार है। इनसे मिलकर गर्व की अनुभुति हो रही है। पार्टी को जो भी फैसला था वह सभी को मान्य है। इसमें दुर्भावना किसी के प्रति नहीं है। पार्टी का मैं सच्चा सिपाही हूं। इसके नाते पार्टी ने जो आदेश दिया है वह करेंगे। साथ ही उन्होंने साफ कह दिया किय यह उनकी राजनीतिक पारी का अंतिम स्टेज है।