CG Heavy Rain: दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश बारिश से जनजनीवन प्रभावित हुआ हैै। अतिभारी बारिश के चलते सड़कें बंद हो गई है। वहीं बारिश के चलते स्कूल बंद है...
CG Heavy Rain: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में जोरदार बारिश से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में कई सड़क बंद हो गए हैं। ( CG Heavy rain ) वहीं गांवों में बाढ़ जैसे हालात है। जिसके बाद लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।
CG Heavy rain: बता दें कि मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया था। जिसके बाद अब मौसम का विकराल रूप देखने का मिल रहा है। मूसलाधार बारिश ( Monsoon 2024 ) से शबरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इधर सुकमा से ओड़िशा के मलकानगिरी जाने का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। जिले के दोरनापाल सुकमा मार्ग (दुब्बाटोटा) नाला पूरी तरह से डूब गया है। जिसके बाद प्रशासन ने लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी है।
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इधर जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर के आदेश अनुसार आज शासकीय अशासकीय,अनुदान् प्राप्त स्कूलो का अवकाश घोषित है। ( CG Weather News ) बता दें कि बारिश के साथ-साथ कई जगह पेड़ भी गिरे हैं। हालांकि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
बस्तर में संभाग में हुई आफत वाली बारिश के बाद एक और बड़ा अपडेट आया है। ( CG Weather Update) मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें बस्तर संभाग के अलावा दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले शामिल है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि रविवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक 10 सेंटीमीटर बारिश धमतरी जिले के बेलरगांव में दर्ज की गई।
इसके अलावा बीजापुर, गंगालुर में 7-7 सेंटीमीटर एवं पेंड्रा में 6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दर्जनों अन्य स्थानों पर 1 से लेकर 4 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। अगले दो दिनों में इसके उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए आगे बढ़ने की संभावना है।
सुकमा से जगदलपुर जाने वाले मार्ग पर 226वी वाहिनी सीआरपीएफ़ के मुख्यालय के नज़दीक सड़क पर पानी भरा हुआ है।
Shabri update @ सुकमा
9 बजे : 10.180 मीटर
8 बजे : 9.430 मीटर
7 बजे : 8.540 मीटर
6 बजे : 7.560 मीटर