जगदलपुर

CG Martyrs Memorial: संभाग के शहीदों का स्मारक बनाएगी सरकार, डिप्टी सीएम का बड़ा फैसला…

CG Martyrs Memorial: अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हॉल में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को संबोधित करते हुए बड़ा फैसला किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2024, 1:38 PM IST
CG Martyrs Memorial

CG Martyrs Memorial: अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को सबोधित करते हुए कहा कि आप सभी उन वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

CG Martyrs Memorial: सरकार का बड़ा निर्णय

देश की रक्षा के लिए किए गए आपके परिवार के इस त्याग और बलिदान को हम सभी बार-बार प्रणाम करते हैं। आपका यह त्याग और बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सरकार ने निर्णय लिया है कि हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक आईजी रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके साथ ही, डीजीपी से भी उसी दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा सकेगी।

सभी शहीद परिवारों का प्रमाण पत्र बनाया जाएगा, और जिन परिवारों को शिक्षा के लिए 25 हजार रुपये की राशि नहीं मिली है, उनका भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। सभी शहीदों के स्मारक बनाए जाएंगे, और इस दिशा में कार्य प्रारंभ हो चुका है। अनुकंपा नियुक्ति और अन्य सुविधाओं को भी नियमित किया जा रहा है।

बस्तर जल्द छूएगा विकास की ऊंचाइयों को

CG Martyrs Memorial: आगे आने वाले समय में समूचा बस्तर शांत होगा और विकास की ऊंचाइयों को छूएगा, और इस विकास की नींव आपके परिवारों के योगदान पर आधारित होगी। इस अवसर पर विधायक विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी आदि मौजूद रहे।

Updated on:
17 Aug 2024, 1:38 PM IST
Published on: