जगदलपुर

CG Naxal News: 10 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 महिला समेत दो ने डाले हथियार

CG Naxal News: नक्सली बंदूक छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए हथियार डाल रहे हैं। अभियान के तहत दो हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि दोनों पर 5-5 लाख के इनाम घोषित थे

less than 1 minute read
CG Naxal Attack

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली अब बैक फुट पर आ गए हैं। जिसके बाद अब नक्सली बंदूक छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने के लिए हथियार डाल रहे हैं। अभियान के तहत दो हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि दोनों पर 5-5 लाख के इनाम घोषित थे।

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार एक महिला समेत दो हार्डकोर नक्सली ने आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने बताया कि महिला नक्सली पिछले 22 साल व पुरुष नक्सली पिछले 15 सालों से सक्रिय है। दोनों पर दोनों पर 5-5 लाख का इनाम घोषित था। दोनों कोंटा एरिया कमेटी इलाके में सक्रिय रहे। इस दौरान कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया।

CG Naxal News: दोनों नक्सली पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण व सीआरपीएफ डीआइजी सूरजपाल वर्मा व एएसपी निखिल राखेचा के समक्ष सरेंडर किया। दोनों को पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।

Updated on:
03 Jul 2024 08:07 am
Published on:
02 Jul 2024 07:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर