CG News: छत्तीसगढ़ का अबूझमाड़ दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक है और यह नक्सलियों का खुफिया ठिकाना बना हुआ है, जहां से वो अपने घातक इरादों को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच जवानों ने माओवादियों के एक सुरक्षित ठिकाने का भी खुलासा किया है
CG News: सुरक्षाबलों ने अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों की 500 मीटर लंबी और करीब 7 फीट गहरी सुरंग खोजी है। नक्सलियों ने इसे अपना सुरक्षित ठिकाना बना रखा था। बीजापुर के भैरमगढ़ से इंद्रावती नदी पार कर जब अबूझमाड़ में प्रवेश किया जाता है तो पतली पगडंडियों से होते हुए जंगलों के बीच यह सुरंग मिलेगी। हालांकि बरामद करने के बाद नक्सलियों ने इसका उपयोग बंद कर दिया है।
जिसकी वजह से अब यह कुछ कुछ जगहों पर धंस गई है, लेकिन अभी भी इसका बहुत बड़ा हिस्सा पूर्व की तरह ही है। जमीन के भीतर लगभग पांच सौ मीटर की लंबी सुरंग के भीतर आराम से चला जा सकता है। जंगल के बीच यह सुरंग न तो जमीन से नजर आती है न ही आसमान से। बताया जा रहा है कि इस सुरंग का इस्तेमाल नक्सली अपने बड़े लीडरों को छिपाने और हथियार तैयार करने में करते थे।
CG News: बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से माओवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। 2024 से अब तक जिस तरह से माओवादियों को नुकसान पहुंचा है, उससे अब लगने लगा है कि संगठन बैकफुट पर है। इस बीच जवानों ने अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादियों के एक सुरक्षित ठिकाने का खुलासा किया है।
माओवादियों द्वारा बनाये गए इस सुरंग को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया था कि कैसे अबूझमाड़ जैसे दुर्गम इलाके में माओवादियों ने इतनी बड़ी सुरंग का निर्माण कर लिया। बीजापुर के भैरमगढ़ से इंद्रावती नदी पार कर जब आप अबूझमाड़ में प्रवेश करेंगे। इसके बाद पतली पगडंडियों से होते हुए जब घने जंगलों में प्रवेश करेंगे तो जंगलों के बीच ये सुरंग मिलेगी।