जगदलपुर

CG News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 7 मई तक फिर नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट…

CG News: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि ट्रेन संख्या (58501) विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा तक ही संचालित होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 11:45 AM IST
CG News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 7 मई तक फिर नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट...

CG News: पूर्वी तटीय रेलवे ने जगदलपुर-किरंदुल रेल खंड में डबलिंग कार्य के लिए आवश्यक संशोधनों की घोषणा की है। इस कार्य के लिए बाचेली-किरंदुल स्टेशन यार्ड्स के बीच 24 अप्रैल से 7 मई तक यात्री ट्रेनों का संचालन प्रभावित रखने का निर्णय लिया है।

CG News: 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा तक होगी संचालित

पूर्वी तटीय रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के. संदीप कुमार ने बताया कि ये बदलाव डबलिंग कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि ट्रेन संख्या (58501) विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा तक ही संचालित होगी।

अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा से वापस लौटेगी ट्रेन

CG News: वहीं वापसी की दिशा में ट्रेन संख्या (58502) किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा में ही शुरू होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या (18515) विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा तक ही चलेगी और वापसी में ट्रेन संख्या (18516) किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 7 मई तक दंतेवाड़ा से वापस लौटेगी।

Updated on:
23 Apr 2025, 11:45 AM IST
Published on: