जगदलपुर

25 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, अध्यक्ष किरण देव ने गमछा पहना कर कराया प्रवेश

CG Politics: भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहना कर उनका अभिनंदन किया..
less than 1 minute read
bjp

CG Politics: बस्तर जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहना कर उनका अभिनंदन किया।

CG Politics: पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। सभी के समवेत प्रयास व भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्मठता व परिश्रम से संगठन और मजबूत होगा व प्रदेश़ देश का सबसे समृद्ध व विकसित राज्य बनेगा।

भाजपा में प्रवेश करने वाले युवाओं में कमलेश विश्वकर्मा, प्रेम शर्मा, शंकर विष्ठ, बृजेश कपूर, पराग ध्रुव, पूनम ठाकुर, रूपेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संजय सिंह, गौतम ठाकुर आदि शामिल हैं। युवाओं के भाजपा प्रवेश के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, डा. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छू राम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिपं उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी, कमल चंद भंज शदेव, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन मौजूद थे।

Updated on:
29 Mar 2025 02:43 pm
Published on:
29 Mar 2025 02:43 pm