
CG Politics: भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बागी होकर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इसके चलते उन्हें भाजपा प्रदेश प्रभारी किरण सिंह देव ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बता दें कि बीते दिनों बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दोनों ही पदों पर कब्जा जमाया। हीरामुनि निकुंज जिला पंचायत अध्यक्ष और धीरज सिंह देव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। चुनाव शुरू होने से पहले ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, लेकिन भूतपूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने बागी होने की भूमिका निभाई और अध्यक्ष की उन्होंने दावेदारी की, जिस पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, चुनाव हारने के बाद पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने अपनी हार का जिम्मेदार मंत्री रामविचार नेताम को ठहराया। उन्होंने कहा, रायपुर से चलकर यहां आना उनकी यह चाल थी। पार्टी कार्यालय में ही उन्होंने सब कुछ गड़बड़ करवा दिया था, जिसका असर चुनाव में देखने को मिला। अब भाजपा ने उन्हें बागी होकर पार्टी के विरुद्ध काम करने के लिए निष्कासित कर दिया है।
Updated on:
25 Mar 2025 10:01 am
Published on:
25 Mar 2025 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
