जगदलपुर

CG Politics: चुनाव में BJP ने सत्ता और धनबल का किया प्रयोग, बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी पर लगाया आरोप

CG Politics: भाजपा ने चुनाव में सत्ताबल और धनबल का दुरुपयोग किया। जनता को प्रभावित करने शराब बांटी गई। प्रलोभन के लिए सामग्रियां बांटी गईं: दीपक बैज

2 min read

CG Politics: रविवार को शहर के राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रवार्ता ली। इस दौरान बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय निकाय चुनाव के पहले से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही थी। पहले चुनाव को टालने की कोशिश हुई, फिर चुनावों की तारीखों को आगे बढ़ाया गया। पहले घोषित किया गया कि चुनाव बैलेट पेपर से होंगे, बाद में निर्णय हुआ कि मतदान ईवीएम से कराया जाएगा।

CG Politics: कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जबरिया थानों में बंद रखा गया

ईवीएम से मतदान निश्चित किया गया तो अध्यक्ष और पार्षदों के मशीनों को एक साथ जोड़ा गया। उसमें वीवीपैड की व्यवस्था नहीं किया गया। जबकि ईवीएम के मामले सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि वीवीपैड जोड़ा जाना चाहिए। प्रदेश में मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम बंद होने, खराब होने की शिकायर्ते आइं किसी प्रकार मतदान संपन्न हुआ।

भाजपा ने चुनाव में सत्ताबल और धनबल का दुरुपयोग किया। जनता को प्रभावित करने शराब बांटी गई। प्रलोभन के लिए सामग्रियां बांटी गईं। पुलिस का प्रशासन का दुरूपयोग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया। जबरिया थानों में बंद रखा गया। भाजपा ने इस जीत के लिये तमाम तरीके के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता चुनाव में डटे रहे। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। इन नतीजों से हम निराश जरूर हैं, लेकिन हताश नहीं हैं।

भाजपा सरकार ने किया वादा खिलाफी भ्रष्ट्राचार

CG Politics: प्रमुख विपक्षी दल के रूप में हम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज होगी। इस नतीजे से भाजपा की साय सरकार के जनविरोधी कार्यों की माफी नहीं हो जाती है। पिछले 1 वर्ष में भाजपा सरकार ने जो वादा खिलाफी भ्रष्टाचार किया है। बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार कल भी कटघरे में खड़ी थी, आज भी खड़ी है।

मोदी की गारंटी के अधूरे कामों के समान अटल विश्वास पत्र के मुद्दे कागजों में दम न तोड़ें कांग्रेस विपक्ष के रूप में सरकार को सचेत करती रहेगी। चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे पर जनादेश हमें शिरोधार्य है। प्रेसवार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, रशीद खान, रंजीत बख्शी, रविशंकर तिवारी,जावेद खान असीम सुता,शादाब अहमद, उस्मान रजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Published on:
17 Feb 2025 01:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर