CG Politics: कांग्रेस संगठन में बदलाव की बयार शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 10 से 15 जिलाध्यक्षों को बदलने का मन बना लिया है। यह बदलाव विधानसभा और लोकसभा चुनाव के नतीजे को आधार मान कर किया जा रहा है। इसके अलावा जिन जिलाध्यक्षों का कार्यकाल पांच साल से अधिक हो गया है और उनके प्रति कार्यकर्ताओं में असंतोष है, उन्हें भी बदलने की तैयारी है।