8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Politics: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल! निष्क्रिय नेता को हटाए जाएंगे पद से, जल्द होगी नई नियुक्तियां

CG Politics: कांग्रेस पार्टी में इन दिनों नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा है कि इस बार बनाई जा रही सूची में 50 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या काफी अधिक है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 5 Sep 2024, 5:58 PM IST

CG Politics

CG Politics: छत्तीसगढ़ के कांग्रेस में जल्द बड़ा फेरबदल देखने को मिलने वाला है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस के डेढ़ दर्जन से अधिक जिला अध्यक्षों के बदलाव के संबंध में भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परफॉर्मेंस के आधार पर निर्णय लिया जाएगा, और निष्क्रिय नेताओं को हटा दिया जाएगा।

युवा और संघर्षशील नेताओं को नई जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी। इस बदलाव की सूची तैयार की जा रही है, और AICC की मंजूरी के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

CG Politics: पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान

आगे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में शिक्षा विभाग बिना मंत्री के चल रहा है, जैसे कि बिना इंजन की बोगी पटरी पर चल रही हो।

यह भी पढ़ेें: CG Politics: CM साय ने कहा – कांग्रेस सरकार ने 18 लाख पीएम आवास रोक दिया , देखें Video…

पीसीसी चीफ ने कहा कि राजनांदगांव में अधिकारी धमकी दे रहे हैं। एक शिक्षक के लिए बच्चों को रोना पड़ रहा है। इससे समझ लीजिए कि शिक्षा व्यवस्था की क्या हालत है। शिक्षा व्यवस्था सुधारने के बजाय डराया धमकाया जा रहा है। राजनांदगांव में DEO को हटाना चाहिए। अपनी व्यवस्था सुधारने के बजाय बच्चों को डराना बंद करें।

संगठन को तेज तर्रार नेताओं की तलाश

CG Politics: कांग्रेस में ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा है, जिनके खिलाफ चुनाव के दौरान काम नहीं करने की शिकायत मिली है। वहीं ऐसे लोगों को भी हटाए जाएंगे, जो 5 साल का कार्यकाल लगभग पूरा कर चुके हैं। संगठन को मजबूत करने वाले तेज तर्रार नेताओं को जिम्मा सौंपा जाएगा।