जगदलपुर

CG Tourism : बस्तर की वादियां इतनी खूबसूरत की विदेश से देखने आ रहे लोग… चित्रकोट और कांगेर घाटी के हो रहे दीवाने

Chhattisgarh Tousrim : जैव विविधता और अपनी नैचुरल खुबसूरती के लिये विख्यात बस्तर इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है।

2 min read
Jan 05, 2024

Bastar Tousim : जैव विविधता और अपनी नैचुरल खुबसूरती के लिये विख्यात बस्तर इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। (chhattisgarh tourism) यहां के कई जलप्रपातों में कलकल करते जलधारा को देखने देशी विदेशी सैलानीयों का जमघट नजर आ रहा है। (cg tourism) पर्यटन विभाग और कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से मिले आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 1.88 लाख देशी विदेशी पर्यटक बस्तर देखने पहुंचे हैं।

Bastar Tourism Place : इनमें लगभग एक लाख पर्यटक प्रदेश के थे, वहीं लगभग 34 हजार से अधिक पर्यटक देश के अन्य राज्यों से आए। (cg tourism) विदेशी पर्यटकों की संख्या की बात की जाए तो यहां कुल 76 विदेशी पर्यटकों ने बस्तर की खूबसूरती को देखने पहुंचे। (cg tourism place) इस प्रकार पिछले पांच वर्षों की बात की जाए तो वर्ष 2023 में सर्वाधिक 1 लाख 88 हजार 7 सौ 96 सैलानी पहुंचे।

दंतेश्वरी के दरबार में भी पहुंचे : अगर बात किया जाय तो वर्ष 2023 के शुरूआत के बाद से ही यहां पर्यटकों की आवाजाही लगी रही। (cg tourism) यहां के नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात से लेकर विश्व प्रसिद्ध कोटमसर गुफा देखने वालों की संख्या अधिक रही। यहां के अन्य जलप्रपातों में तीरथगढ़, तामड़ा घुमर और बारसूर के एतिहासिक मंदिरों में भीड़ देखी गई। (chhattisgarh tourism place) बस्तर के पर्यटन स्थल के अलावा दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन करने में भी लाखों सैलानी पहुंचे।

सबसे अधिक कांगेर घाटी पहुंचे पर्यटक

सबसे अधिक पर्यटक यहां के विश्व प्रसिद्ध कांगेर घाटी पहुंचे जिनमें देशी विदेशी सैलानी शामिल हैं। इस वर्ष यहां पर जनवरी से अब तक यहां कुल 1 लाख 28 हजार सैलानी पहंचे जो बीते पांच वर्षो के दौरान एक रिकार्ड है। यहां पहुंचे पर्यटकों से कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन को शुल्क के रूप में लाखों रूपए की आय हुई यह भी एक रिकार्ड है। गौरतलब है कि पार्क प्रबंधन पर्यटकों को कांगेर घाटी की खूबसूरती से रूबरू कराने लगातार कई कार्यक्रम और प्रयास किया है जिसके चलते यहां लगातार पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।

पिछले पांच वर्षों में बस्तर पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या

वर्ष देशी पर्यटक विदेशी पर्यटक कुल संख्या

2019 141351 148 141499

2020 50595 11 50606

2021 92285 03 92288

2022 160887 46 160933

2023 188720 76 188796

Updated on:
05 Jan 2024 05:43 pm
Published on:
05 Jan 2024 05:02 pm
Also Read
View All