जगदलपुर

9 बार की असफलता भी न रोक सकी हिम्मत, अति पिछड़े गांव के नानी राम CGPSC परीक्षा पास कर बने आबकारी उप निरीक्षक

CGPSC 2024: अति पिछड़े गांव बड़े परौदा के नानी राम मंडवी ने 9 बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और CGPSC परीक्षा में सफलता हासिल की।

2 min read
बस्तर के नानी राम बने आबकारी उप निरीक्षक (photo source- Patrika)

CGPSC 2024: कहते हैं लगातार असफलताओं के बावजूद हार न मानने का जज़्बा ही सफलता का रास्ता बनाता है। जहां असफलता को सीखने का जरिया मान लिया जाय तो वह लक्ष्य को प्राप्त करने का महत्वपूर्ण जरिया बन जाता है। जी हां बस्तर के लोहंडीगुड़ा ब्लाक के अति पिछड़े गांव बड़े परौदा निवासी नानी राम मंडवी ने इसका सशक्त उदाहरण पेश किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर नानी राम अब आबकारी उप निरीक्षक के लिए चयनित हुए हैं।

ये भी पढ़ें

24 नवंबर से आबकारी आरक्षक दस्तावेज़ सत्यापन शुरू, अभ्यर्थियों को नवा रायपुर में हाज़िर होना अनिवार्य…

CGPSC 2024: प्रेरणा दायक कहानी

लगातार नौवीं असफलता मिलने पर भी हार नहीं मानने वाले प्रयास ने उनके संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास का मिशाल बन कर असफल होकर हार मानने वालों के लिए प्रेरणा दायक कहानी बन गया है। पत्रिका को नानी राम ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके पिता कृषक हैं जो पढ़ा लिखा नहीं है। घर की सीमित आय से उनकी पढ़ाई का खर्च निकालना संभव नहीं था। लेकिन कुछ कर गुजरने की दृढ़ इच्छा ने संसाधनों की कमी और असफलता के बावजूद सफलता के मुकाम पर खड़ा कर दिया है।

CGPSC 2024: बड़ी बहन का मिला साथ

गांव में प्राथमिक शिक्षा के बाद उनकी पढ़ाई के प्रति रूचि और लगन को देखते हुए पीजी कॉलेज में आगे की शिक्षा के लिए शहर पहुंचे। शहर में अपने भाई की प्रतिभा को पुलिस में हेड कांस्टेबल के रूप में कार्यरत उनकी दीदी कुमारी कश्यप ने पहचाना और पढ़ाई के लिए होने वाले खर्च में मदद का बीड़ा उठाया। आज उनकी सफलता पर दीदी की खुशियों का ठिकाना नहीं है। वह घर की जिमेदारी के साथ-साथ अपने भाई की शिक्षा का भार उठाया और लगातार असफलता के बावजूद मदद जारी रखी।

बस्तर के युवाओं के लिए मिसाल

सफलता के बाद नानी राम ने कहा, यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो बस्तर के युवा सिविल सेवाओं में नया इतिहास लिख सकते हैं। ग्रामीण इलाके के बच्चे भी बड़ी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं, बस निरंतर प्रयास जरूरी है।

लगातार नौ असफलताएँ, फिर भी नहीं छोड़ी राह

CGPSC 2024: नानी राम ने पीएससी परीक्षा के लिए दस प्रयास किए। नौ बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हिमत नहीं हारी। इस दौरान उन्हें सिविल जज शंकर कश्यप का लगातार मार्गदर्शन मिला और अपनी असफलता से सीख लेकर उन्होंने तैयारी में सुधार किया और अंतत: दसवें प्रयास में सफलता हासिल की। आज रैंक के आधार पर वह आबकारी उप निरीक्षक के रूप में चयनित हुए हैं। इसके बावजूद वह आगे और मुकाम पाने तैयारी में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें

बिलासपुर शराब कांड में राहत! ट्रायल तक आबकारी अधिकारियों को नहीं होगी गिरफ्तारी, सुप्रीम कोर्ट का आदेश जारी

Published on:
24 Nov 2025 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर