
Chhattisgarh Snake bite) से ये घटना हुई है। घटना के बाद परिवार व पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
पंडाल में ही डस लिया सांप ने
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा से महज झापरा में समिति ने गणेशोत्सव में गणेश की प्रतिमा विराजित करने पंडाल लगाया गया था। कल रात गणेश प्रतिमा विराजित कर पूरे पंडाल की रखवाली के लिए कुछ बच्चे पंडाल में सोए थे। जिसमें दिनेश पोडिय़ाम व नुप्पो अनो दो बच्चों को पंडाल में ही सोते समय देर रात जहरीले सांप ने डस लिया जिससे पंडाल में ही दोनों बच्चों की मौत हो गई।
इलाके में पसरा मातम
जैसे ही ये खबर आस पास के लोगों को मालूम हुई वैसे ही खबर आग की तरह फैल गई। पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।