Chhattisgarh Urban Body Poll 2019 Results Live Update: राज्य में 151 नगरीय निकायों में 2840 वार्ड पार्षद और उपनिवार्चन वाले दो नगरीय निकायों में तीन पार्षद पद के लिए गत 21 दिसम्बर को मतदान हुआ था।
Chhattisgarh Urban Body Poll 2019 Results Live Update: जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस ने 28 पर वार्ड में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा को महज 19 वार्ड से संतोष करना पड़ा। वहीं 1 वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा किया।
राज्य में 151 नगरीय निकायों में 2840 वार्ड पार्षद और उपनिवार्चन वाले दो नगरीय निकायों में तीन पार्षद पद के लिए गत 21 दिसम्बर को मतदान हुआ था। मतदान में इस बार ईवीएम का इस्तेमाल नही किया गया है और मत पत्र से मतदान करवाया गया है। मतपत्रों से मतदान होने के कारण मतगणना में ज्यादा समय लगने की संभावना है, पर देर शाम तक सभी परिणाम मिल जाने की उम्मीद है।