ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों में कांग्रेस 723 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। जबकि भाजपा 534 वार्डों में आगे चल रही है।प्रदेश के 10 नगर निगमों के 542 वार्डों में से 270 में आगे चल रही है, जबकि 182 वार्डों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है।