
drowning in river-जगदलपुर. घोटिया में 23 सितंबर को नदी में मिले अज्ञात युवक के शव की 10 दिन बाद पहचान हो पाई। व्हाट्सएप में फोटो देखकर मृतक के परिजन थाना आकर शव की शिनाख्त की फिर पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक घोटिया थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रोतमा में २३ सितंबर सुबह करीब ८ बजे एनीकट के किनारे पत्थरों में एक शव फंसा हुआ देखा गया जो पिछले दिनों बस्तर में हुई तेज बारिश में बहकर वहां तक आया था। पुलिस शव बरामद कर इसके परिजनों की तलाश में लग गई थी। उसी समय युवक के मौत की खबर सोशल मीडिया में आने लगी। जिसे देखने के बाद उसके परिजन थाना पहुंचे।
वहीं थाने में जानकारी के बाद परिजनों ने बताया कि मृतक जगदीश मरकाम उम्र 38 वर्ष मानसिक रूप से बीमार था। जो कि, गत् 15 सितंबर को अपने मामा के साथ जगदलपुर रहने आया था वहीं मामा को बिना बताए घर से कहीं निकल गया था। जिसकी रिपोर्ट उसके मामा ने भी बोधघाट थाने में करवाई थी। वहीं मृतक के परिजनों की गवाही के बाद शव का पीएम के बाद शव को सौंप दिया गया।