जगदलपुर

गणेश विसर्जन के दौरान नशे में धुत थी युवतियां, पुलिस से गाली-गलौच कर की हाथापाई, गिरफ्तार

Jagdalpur Crime News: गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ नशे में दो युवतियों ने अभद्रता की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Oct 2023, 5:49 PM IST
Drunk girls misbehave with police during Ganesh immersion
गिरफ्तार

जगदलपुर। CG Crime News: गणेश विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ नशे में दो युवतियों ने अभद्रता की। कोतवाली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार गीता मौर्या ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 30 सितम्बर की रात करीब डेढ़ बजे पनारापारा में गणेश विजर्सन ड्यूटी पर तैनात थीं। पनारापारा में स्कूटी क्रमांक सीजी 17 डब्ल्यू 4582 से दो युवतियां आईं और रोकने पर गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की की और हाथापाई करने लगीं। इससे उन्हें चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवतियों (Jagdalpur Crime News) का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तो वह नशे की हालत में पाई गईं। शिल्पा कश्यप निवासी शांति नगर कुशवाहा गली व प्रिया शर्मा निवासी संजय गांधी वार्ड दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Published on: