28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल! अनुज शर्मा को इस विधानसभा सीट से मिल सकती है टिकट, देखें संभावित प्रत्याशी

Names of BJP candidates final for 67 seats: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बीजेपी ने 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 Oct 2023, 4:22 PM IST

Names of BJP candidates final for 67 seats

अनुज शर्मा इस विधानसभा में दिखाएंगे ताकत

रायपुर। Names of BJP candidates final for 67 seats: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बीजेपी ने 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। हालांकि अभी ऐलान नहीं हुआ है।

कहा जा रहा है कि सूची मंगलवार को जारी कर दी जाएगी। वहीं 67 सीटों में जिन उम्मीदवारों के नाम फाइनल होने की बात कही जा रही है। उनमें से कई ऐसे नेता भी है जो पिछली बार हार का सामने किए थे। मतबल बीजेपी ने एक बार फिर से उन चेहरों पर भरोसा जताया है।

यह भी पढ़े: Job : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा के होगा चयन, तुरंत करें अप्लाई

Names of BJP candidates final for 67 seats: वायरल हो रहे खबर में यह कहा जा रहा है कि रमन सिंह को राजनांदगांव, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भिलाई, अमर अग्रवाल बिलासपुर शहर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत का नाम रायपुर पश्चिम सीट से है। यही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि जनता कांग्रेस से आए धर्मजीत सिंह को तखतपुर से टिकट दी जा रही है। वैशाली नगर सीट से पार्षद रिकेश सेन को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। रायपुर जिले (CG assembly election 2023) के सीटों की बात करें तो रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल और ग्रामीण से मोतीलाल साहू के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है।

यह भी पढ़े: CG Election 2023 : पाटन से निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा, सीएम बघेल ने बुलेट चलाकर किया शुभारंभ

अनुज शर्मा इस विधानसभा में दिखाएंगे ताकत

CG assembly election 2023: अभिनेता व पद्मश्री अनुज शर्मा के राजनीति में आने से सियासी गलियारों में हलचल मच गई थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद से वे लगातार चुनावी अभियान कर रहे हैं। इस बीच खबर आई थी कि उन्हें बलौदाबाजार जिले के कोई विधानसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है, वहीं अब खबर है कि बीजेपी ने अनुज शर्मा को धरसीवां विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाने का मन बना लिया है। फिलहाल इसकी घोषणा नहीं हुई है। इधर बलौदाबाजार से टंकराम वर्मा को टिकट मिलने की खबर है।

यह सूची सोशल मीडिया में वायरल हो रही। फिलहाल पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री बघेल बोले चिटफंट का पैसा लौटाने वाला देश का एकमात्र राज्य हैं छत्तीसगढ़, नक्सल वारदात में भी आई कमी