जगदलपुर

तेलंगाना से लौटते तडक़े सुबह एक तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

तेज रफ्तार कार तेलंगाना से उड़ीसा के लिए जा रही थी जिसमें 3 लोग सवार थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2020, 2:43 PM IST
Dummy Image
तेलंगाना से लौटते तडक़े सुबह एक तेज रफ्तार कार टकराई पेड़ से, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

बीजापुर. जिला मुख्यालय से कुछ दूर मोदकपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार तेलंगाना से उड़ीसा के लिए जा रही थी जिसमें 3 लोग सवार थे। रफ्तार तेज होने की वजह से करीब सुबह 4.00 बजे के आसपास कार मोदक पाल के पास सीधे पेड़ से टकरा गई। कार में सवार मोहम्मद शरीफ की मौके पर ही मौत हो गई। वही रामचंद्रम और अब्दुल आसिफ बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल लाया गया है। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

जगदलपुर। बडांजी थाना क्षेत्र के टाकरागुड़ा मार्ग में बुधवार को लच्छन देई अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर कूद गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। डायल 112 की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह हादसा केवल 500 रुपए के लिए जो लच्छन देई के हाथ से गिर गया था।

Published on: