जगदलपुर

CG Election 2023 : 12 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे BJP की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ, ऐसा है रूट, यहां होंगे कार्यक्रम

Chhattisgarh Vidhan Sabha Election 2023 : छग में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

2 min read
Sep 07, 2023
CG Election 2023 : 12 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे BJP की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ, ऐसा है रूट, यहां होंगे कार्यक्रम

जगदलपुर . छग में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। छग में अपनी सत्तावापसी के लिए भाजपा परिवर्तन यात्रा शुरूआत करने जा रही है। 12 सितंबर से इस यात्रा की शुरूआत के लिए भाजपा के दिग्गज नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह खुद बस्तर पहुंचेंगे और यहां के दंतेवाड़ा से इसकी शुरूआत करेंगे। इतना ही बस्तर में इनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बाबूलाल मंडावी भी शामिल होंगे। इस यात्रा के बहाने बस्तर में भाजपा अपनी सोई हुई साख वापस पाने की कोशिश तो कर ही रही है।

28 को बिलासपुर में होगा समापन

भाजपा नेताओं के मुताबिक यह परिवर्तन यात्रा 16 दिन तक चलेगी। इसकी शुरुआत 12 सितंबर को बस्तर के दंतेवाड़ा में हो रही है। वहीं यात्रा का समापन बिलासपुर में 28 सितंबर को होगी। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ 12 सितंबर को दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

12 सितंबर- पहला दिन - प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी एवं लछु राम कश्यप सुबह 10 बजे दंतेवाड़ा मे दंतेश्वरी माता मंदिर दर्शन पूजन के बाद यात्रा प्रारंभ की जाएगी।

सुबह 11.30 बजे आम सभा का आयोजन दंतेवाड़ा में किया जाएगा।

दोपहर 1 बजकर 40 मिनट मे परिवर्तन यात्रा का गीदम में स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे बास्तानार में स्वागत एवं 2.30 बजे किलेपाल मे आमसभा किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे तोकापाल में स्वागत किया जायेगा।

शाम 6 बजे जगदलपुर मे स्वागत व रोड शो के बाद आमसभा का आयोजन होगा।

13 सितंबर - दूसरा दिन - प्रभारी संजय पांडे व दिनेश कश्यप सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता किया जाएगा।

सुबह 11 से 1 बजे के बीच बकावंड में आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 1 बजे करपावंड मे स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 1.30 बजे जैबेल में स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 1.45 बजे गारेंगा से यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे केसरपाल में स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 2.15 बजे भानपुरी में आम सभा किया जाएगा।

शाम 4 बजे दहीकोंगा मे स्वागत और शाम 5 बजे कोंडागांव में रोड शो और आम सभा का आयोजन किया जाएगा।

Published on:
07 Sept 2023 05:53 pm
Also Read
View All