जगदलपुर

CG News: जंगल सफारी से सरकारी निवास तक, गृह मंत्री ने पूर्व नक्सलियों के साथ किया भोजन

CG News: गृह मंत्री ने पूर्व नक्सलियों को रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी का भ्रमण कराया और अपने निवास पर भोजन के लिए आमंत्रित कर उनसे संवाद किया।

less than 1 minute read
जंगल सफारी से सरकारी निवास तक (photo source- Patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल पुनर्वास नीति को व्यवहारिक रूप देते हुए प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने एक सराहनीय पहल की। आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्होंने सभी से खुलकर संवाद किया और उनके अनुभवों को ध्यान से सुना।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों से जुड़े 44 स्मारक किए ध्वस्त

CG News: गृह मंत्री ने सभी के साथ किया भोजन

इस पहल को सरकार की पुनर्वास नीति के संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। जंगल सफारी भ्रमण के बाद गृह मंत्री ने सभी को अपने सरकारी निवास पर आमंत्रित कर साथ भोजन किया। यहां उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अलग-अलग बातचीत कर उनके वर्तमान जीवन, रोजगार, जरूरतों और पुनर्वास की प्रगति की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, आत्मसमर्पण कर चुके लोग अब सामान्य जीवन में खुद को पहले से अधिक सुरक्षित और स्थिर महसूस कर रहे हैं।

करीब से जानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

CG News: उन्होंने सरकार के सहयोग और पुनर्वास प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के तहत आज सुबह 11 बजे ये सभी छत्तीसगढ़ विधानसभा भी जाएंगे, जहां वे विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझेंगे। इसे मुख्यधारा से जुड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों को करीब से जानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Published on:
27 Feb 2026 01:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर