17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Surrender News: माओवादी संगठन को बड़ा झटका! महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

CG Surrender News: सुकमा जिले में 22 नक्सलियों ने नक्सल उन्मूलन नीति और पूना मारगेम पुनर्वास अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।

2 min read
Google source verification
22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (photo source- Patrika)

22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण (photo source- Patrika)

CG Surrender News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार (17 फरवरी) को 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सल उन्मूलन नीति और ‘पूना मारगेम’ पुनर्वास अभियान से प्रभावित हुए थे, जिसके बाद इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन अपनाने का निर्णय लिया। सरेंडर के दौरान सभी ने मुख्यधारा में शामिल होकर शासन-प्रशासन के साथ सहयोग करने की बात कही।

CG Surrender News: पुनर्वास नीति पर भरोसा जता रहे नक्सली संगठन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में लगातार चल रहे नक्सल विरोधी अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सड़क संपर्क के विस्तार और गांवों तक विकास योजनाओं की पहुंच बढ़ने से माओवादी संगठन की पकड़ कमजोर हुई है। इसी बदलते माहौल के चलते संगठन से जुड़े सदस्य अब पुनर्वास नीति पर भरोसा जता रहे हैं।

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों की सक्रियता और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का सकारात्मक असर दिख रहा है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को शासन की नीति के तहत निर्धारित सहायता और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक जीवन शुरू कर सकें।

CG Surrender News: सरेंडर किये जाने वालों के नाम

गोंचे हुंगा – जीआरडी मिलिशिया कमांडर
मड़कम बंडी – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी हांडा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम नंदा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम रामा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मड़कम सोमड़ा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
मिडियाम आयता – आरपीसी जंगल कमेटी अध्यक्ष
मड़कम चैतू – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी हूंगा– आरपीसी मिलिशिया सदस्य
लक्ष्मी मुचाकी – केएएमएस सदस्या
गोंचे उर्फ मड़कम हुंगा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
माड़वी दूला – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
कुंजाम केसा – आरपीसी कृषि कमेटी अध्यक्ष
वेको विज्जा – पंचायत मिलिशिया सदस्य
वेको हड़मा – पंचायत मिलिशिया सदस्य
मुचाकी सुक्का – जनताना सरकार उपाध्यक्ष
माड़वी जोगा – आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य
मड़कम पांडू – आरपीसी डीएकेएमएस उपाध्यक्ष
नुप्पो देवा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
भोगाम दसरू उर्फ सोना – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
सलवम लखमा – आरपीसी मिलिशिया सदस्य
जगत उर्फ मुचाकी भीमा – आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य