जगदलपुर

Road Accident :जगदलपुर में भीषण हादसा, समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल

Jagdalpur Road Acciedent : विश्व आदिवासी दिवस के चलते अलग-अलग गांव से सोमवार सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग जगदलपुर में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए आए हुए थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 7:56 PM IST
Road Accident :जगदलपुर में भीषण हादसा, समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल
Road Accident :जगदलपुर में भीषण हादसा, समारोह से लौट रही पिकअप पलटी, 32 लोग घायल

जगदलपुर . विश्व आदिवासी दिवस के चलते अलग-अलग गांव से सोमवार सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग जगदलपुर में होने वाले आयोजन में शामिल होने के लिए आए हुए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद अपने-अपने वाहन में सवार होकर सभी अपने घर जा रहे थे। परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी मोड़ पर शाम के वक्त लोगों घर वापस ले जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में पिकअप सवार 32 लोग घायल हो हुए। जिन्हें आनन-फानन में पुलिस की मदद से मेडिकल जगदलपुर में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि वाहन में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे। वहीं, लगभग 32 लोग घायल हुए हैं।

सभी को इलाज के लिए मेकाज में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक घायल को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में आदिवासी समाज के लोग बैठे हुए थे। घटनास्थल से वाहन को हटाने के साथ ही जाम को हटाया गया।

Published on: