बीजापुर में गर्मी की छुट्टी से लौटी पोटा केबिन की छात्रा मिली गर्भवती, दुष्कर्मी की तलाश में जुटी पुलिस, रिश्तेदार ने ही किया है रेप
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में देह व्यापार और प्रेमी जोड़ो के चर्चे लगातार सामने आ रहे हैं। इन दोनों में कोई समानता तो नहीं लेकिन प्रेमियों के साथ हो रहे धोखाधड़ी ने इसे भी अदालत रास्ता दिखा दिया है। नक्सल प्रभावित जगदलपुर से एक खबर सामने आई है जहा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (Rape Case) कर आरोपी फरार हो गया है।
छात्रावास में वार्डन ने पकड़ा
बालिका आवासीय विद्यालय की 14 साल की एक नाबालिग (Minor girl) छात्रा विगत दो माह की गर्भवती (Student Pregnant) पाई गई है। इस मामले के आरोपी राजेश पोडिय़ाम की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। नैमेड़ में अध्यनरत छात्रा (School student is pregnant) उल्टी कर रही थी ,तब छात्रावास अधीक्षिका (Hostel warden) की नजर उस पर पड़ी। तब छात्रा ने अधीक्षिका को आपबीती बताई। टीआई के मुताबिक छात्रा गर्मी की छुट्टी में अपने घर गई थी, तब उसके रिश्तेदार राजेश पोडिय़ाम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 व पास्को एक्ट के तहद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
फेसबुक में हुआ था प्यार, लड़के ने घर से भगाया लड़की को
एक प्रेम प्रसंग का ममला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से आया है जहा लखनऊ में रहने वाला एक युवक की दोस्ती एक किशोरी से हो गई। धीरे-धीरे उनके बीच बातें भी होने लगी। यह सिलसिला पिछले पांच माह से चल रहा था। दोनों फेसबुक (Facebook) के जरिए एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। एक दिन लखनऊ से युवक कोरबा आया और किशोरी को अपने साथ भगाकर ले गया।
शहर के सीएसईबी चौकी अंतर्गत एक नाबालिग की दोस्ती लखनऊ में रहने वाले युवक से हो गई। नाबालिग कक्षा 11वीं की छात्रा है। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक शहर आया और यहां के एक होटल में दो दिन रहा। दो दिन रहने के बाद नाबालिग को भगाकर अपने साथ ले गया।
इसके बाद परिजनों ने किशोरी की लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण (Kidnapping) का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। फेसबुक डिटेल निकाला। युवक अपना आईडी शफीक अली के नाम से बना रखा था। प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया।
मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस (Chhattisgarh police) आरोपी तक पहुंचने का प्रयास जारी रखा। पुलिस ने किशोरी को भगाने वाले युवक को गुडग़ांव पहुंच कर पकड़ा। पूछताछ में युवक ने किशोरी को लखनऊ में अपने घर में छोड़कर आने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने लखनऊ से किशोरी को बरामद कर लिया।
Read More chhattisgarh crime News.