सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल (Naxal area) प्रभावित सुकमा से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। सुकमा जिला अस्पताल से एक महिला नवजात को जन्म देकर गायब हो गई। जिला अस्पताल से पता चला है महिला प्रसव करने जिला अस्पताल आई थी तथा बच्चे को जन्म देने के बाद से वह हॉस्पिटल (Hospital) से गायब है। बताया जा रहा है जिस वक्त महिला लापता हुई उस समय वह प्रसुता वार्ड में डाक्टरों के देख रेख में थी।