जगदलपुर

CG Road Accident: ट्रक की टक्कर से उजड़ गया परिवार, हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत

CG Road Accident: हंसता-खेलता हुआ परिवार एक झटके में ही उजड़ गया। नेशनल हाइवे में हुए दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी और बच्चे को कुचल दिया। जिसमें तीनों की मौत हो गई..
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 2:08 PM IST
CG road accident

CG Road Accident: शहर के लालबाग से होते हुए आमागुडा चौक पर नेशनल हाइवे में मंगलवार की रात एक सडक़ दुर्घटना में हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने पति-पत्नी सहित 12 वर्षीय पुत्र की मौके पर मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार परिवार पडोसी राज्य ओडि़सा माचाहांडी के रहने वाले थे। मृतक वासुदेव मांझी और पत्नी अनिता मांझी सङ्क्षहत पुत्र तिरुपति मांझी जान चली गई।

CG Road Accident: रिश्तेदार के घर आए थे

CG Road Accident: जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि ओडि़सा के रहने वाले परिवार के लोग जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर नयामुण्डा आये हुए थे, वहां से वापसी जाने के दौरान आमागुड़ा चौक के पास बस्तर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहां पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वही बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं

मृतकों के शव को पीएम के लिए शवगृह रखा गया। साथ मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। लगातार सडक़ हादसों में लोगों की जान जा रही है। सडक़ पर अब लोगों का चलना मुश्किल हो गया। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम नहीं है, हाईवे की चौक पर तेजी से गुजर रही बड़ी वाहनों के साथ हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है।

Updated on:
13 Nov 2024, 2:08 PM IST
Published on: