जगदलपुर

दीदी मंडई में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी धुरवा गीत पर जमकर थिरके

दरभा ब्लॉक के ग्राम छिंदावाड़ा में मनाया गया खंडस्तरीय महामंडई दीदी मेला
less than 1 minute read
Mar 04, 2020
दीदी मंडई में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी धुरवा गीत पर जमकर थिरके
दीदी मंडई में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में दी धुरवा गीत पर जमकर थिरके

जगदलपुर. दरभा विकासखंड के ग्राम पंचायत छिंदावाड़ा में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय महामंडई दीदी मेले का आयोजन किया गया। दरभाब ब्लॉक के स्व. सहायता महिला समूह द्वारा छिंदावाड़ा हाई स्कूल के पास स्थित मिनी स्टेडियम में मंडई का आयोजन हुआ। इस मेले में समूह की महिलाओं ने अपने पारंपरिक वेशभूषा में धुरवा गीत पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में संकुल से हाय महिला समूह ने गीत के माध्यम से लोगों को उत्साहित किया। पकना संकुल के शांति और उनके साथियों ने नाटक की प्रस्तुति देकर मंच को रंगारंग सजाया। चिड़पाल संकुल की महिलाओं ने पारंपरिक नाचा की प्रस्तुति दिए। इसी प्रकार महाकापाल, चिगपाल, गुमड़पाल, छिंदावाड़ा, तीरथगढ़ और चंद्रगिरी संकुल की महिलाओं ने अपनी वेशभूषा में धुरवा गीत की प्रस्तुति किए। इस मंडई में खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें जलेबी दौड़, रस्सी खींच, मटका फोड़ जैसे प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने जमकर भाग लिए। इन खेल प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने किया महिला समूहों को सम्मानित
दीदी मंडई में पहुंचे कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली, दरभा तहसीलदार ने बेहतर काम करने वाले स्व. सहायता महिला समूह को सम्मानित भी किए। इसमें अच्छे ग्राम संगठन, अच्छे समूह, श्रेष्ठ खेती करने वाला किसानों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिसमें गुमड़पाल, छिंदवाड़ा, मामड़पाल, नेगानार, डिलमीली बाजारपारा को बेस्ट ग्राम संगठन का पुरस्कार मिला। चंद्रगिरी बेलापारा के जय मां दुर्गा, नवापारा दरभा के मधुरम समूह, केशापुर के शक्ति महिला समूह, पंडरूपारा के संतोषी माता समुह को बेस्ट समूह के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ खेती करने वाले में गुमड़पाल संकुल से हिड़मे, पखनार से टोगी, छिंदावाड़ा से सुकई, चिंगपाल से बिजोए, अलवा से बुदनी मंडावी को पुरस्कृत किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए महिला समूह की महिलाओं को कलेक्टर, तहसीलदार और दरभा जनपद पंचायत सीईओ ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया।

Updated on:
04 Mar 2020 12:32 pm
Published on:
04 Mar 2020 12:32 pm