जगदलपुर

साइबर ठगी के शिकार लोगों को मिलेगी राहत, बीमा कंपनियों ने शुरू की यह खास पॉलिसी..देखें डिटेल्स

Jagdalpur News: वर्तमान समय में जिस तरह लोग आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2023, 3:06 PM IST
Insurance companies started policy on cyber fraud Jagdalpur News
साइबर ठगी के शिकार लोगों को मिलेगी राहत

जगदलपुर। Chhattisgarh News: वर्तमान समय में जिस तरह लोग आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। उतनी ही तेजी से साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में पुलिस भी लोगों को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड रही है। साइबर ठगी के शिकार लोगों के अब एक खुशखबरी है कि अब उनके ठगी हुई रकम को कवर करने के लिये एक राष्ट्रीयकृत कंपनी के साथ दो निजी कंपनियों ने साइबर ठगी को कवर करने की पॉलिसी जारी की है। राष्ट्रीयकृत बीमा कंपनी की पॉलिसी व्यक्तिगत साइबर ठगी को कवर करती है।

व्यक्तिगत है पॉलिसीइन कम्पनी की माने तो एक लाख रुपए तक की ठगी की स्थिति में 1000 रुपए व टैक्स के साथ एक साल का कवर मिल सकता है। इसमें 15 हजार रुपए से एक लाख रुपए तक का कवर है। यह व्यक्तिगत पॉलिसी है। यह कवर सिर्फ व्यक्तिगत है। किसी कंपनी अथवा संस्था के लिए लागू नहीं है। इस मामले में एडवाइजर की मानें तो ऐसी पॉलिसी नियम-शर्तें देखकर पॉलिसी लेनी चाहिए। बस्तर में सबसे ज्यादा साइबर ठगी अथवा ऑनलाईन ठगी के मामले आते हैं।

5 साल में 1435 केस करोड़ों की धोखाधड़ी

पुलिस से मिली आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच साल में बस्तर रेंज में धोखाधड़ी के कुल 1435 मामले दर्ज हुए हैं जिनमें 40 फीसदी साइबर ठगी के हैं। इसमें लोग प्रति वर्ष लाखों रूपए की साइबर ठगी के शिकार हुए हैं। इन मामलों में करीब 80 फीसदी राशि रिफंड नहीं हो पाती है।

ऐसी होती है व्यवस्था

साइबर फ्रॉड - पॉलिसी राशि

- 15000 तक - 375 रुपए व टैक्स
- 25 हजार तक - 500 रुपए व टैक्स
- 50 हजार तक - 750 रुपए व टैक्स
- एक लाख तक - 1000 रुपए व टैक्स

बस्तर में ठगी के मामले

धोखाघड़ी - 2019 - 2020 - 2021 - 2022 - 2023
मामले - 284 - 263 - 307 - 339 - 241

ठगी के मामलों में बीमा कवर करने की खबर ठगी के शिकार लोगों के लिये राहत भरी खबर है। ठगी के शिकार लोगों को यह एक मुआवजा की तरह होगा। इस तरह के बीमा कवर के लिये नियमय व शर्तों को देख कर व सोच समझकर पॉलिसी लेनी चाहिये। - गीतिका साहू, डीएसपी व प्रभारी साइबर सेल बस्तर

Published on: