जगदलपुर

International Veteran 2024: 72 की उम्र में भी नौजवानों सा जज़्बा, वेटरन प्लेयर कमला दुबे जीत चुकीं 380 मेडल्स

International Veteran 2024: छत्तीसगढ़ का एक बार​ फिर खेल जगत में नाम रौशन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय वेटरन खिलाड़ी कमला दुबे ने 72 की उम्र में भी नौजवानों सा जज्बा रखकर 380 मेडल्स ले चुकी हैं।

2 min read

International Veteran 2024: जीवन के किसी भी पड़ाव में आप अगर उम्मीदों को पर लगा देतें हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। जीवन के 72 बसंत देख चुकीं मास्टर वेटरन प्लेयर कमला दुबे ने नियमित अभ्यास और खेलों के प्रति समर्पण से सबके लिए एक आदर्श बन चुकीं हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पत्रिका ने उनसे खास बातचीत की।

International Veteran 2024: अब तक मिल चुके 380 से अधिक मेडल्स

युवा अवस्था से ही खेलों के प्रति समर्पित रहीं कमला दुबे करीब 3 दशकों से खेलों के प्रति अपना सर्वत्र न्यौछावर कर चुकी हैं यही करण है कि देश विदेश में आयोजित मास्टर वेटरन अब तक 380 से अधिक मेडल्स जीत चुकीं हैं। उन्होंने पत्रिका को बताया कि 72 वर्ष के इस आयु में भी वे नियमित अभ्यास करती हैं और उनका दिन चैरिया भी संतुलित होता है। जिसके कारण वे लगातार सफल हो रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में 7 मेडल जीते

अपने बीते हुए पलों को याद करते हुए कहा कि पति के निधन के बाद एक अंधकार सा हो गया था लेकिन उस अंधेरे से निकलने के लिए उन्होंने उम्मीदों को दिये को जलाए रखा और सकारात्मकता के साथ खेलों में जुटी रही। जगदलपुर के डोकरीघाट पारा में रहने वाली कमला दुबे की दो बेटियां हैं। जो उन्हें हमेशा प्रेरित करती रहती हैं। करीब पांच वर्ष पहले श्रीलंका में आयोजत अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में 7 मेडल जीते थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

अंतर्राष्ट्रीय वेटरन खिलाड़ी ने कही ये बात

अंतर्राष्ट्रीय वेटरन खिलाड़ी कमला दुबे को इस बात का दुख है कि वेटरन स्पर्धाओं के लिए कोई मदद नहीं मिलती और खुद के खर्चे पर ही खिलाडिय़ों को स्पर्धाओं में हिस्सा लेना होता है। देश में वेटरन प्लेयर को लेकर कोई ठोस नीति भी नहीं है जिसके कारण आयोजनों को प्रोत्साहन नहीं मिल पाता है। इन खेलों के लेकर केन्द्र व राज्य की सरकारों को ठोस नीति बनानी चाहिए।

मिलेगा स्व. राजेन्द्र पाणिग्रही स्मृति समान

International Veteran 2024: अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व. राजेन्द्र पाणिग्रही के साथ कमला दुबे श्रीलंका एक स्पर्धा में हिस्सा लेने गई थीं। जहां स्पर्धा के दौरान ही स्व. पाणिग्रही का एक हादसे में निधन हो गया। वह कहती हैं यह पल मेरे जीवन में नहीं भुलाया जा सकता। जब मेरे शहर के ही एक वेटरन प्लेयर की मौत श्रीलंका की धरती में हो गई थी। हम उस दौरान वहां बेहद ही विचलित थे।

स्व. राजेन्द्र पाणिग्रही के स्मृति में वेटरन खिलाडिय़ों को सम्मानित करने की घोषणा उनके परिजनों द्वारा की गई थी। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यह घोषणा की गई है कि 2025 में आयोजित स्व. राजेन्द्र पाणिग्रही खेल समान से खिलाड़ी कमला देवी को समानित किया जाएगा।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स स्क्वॉड के कप्तान होंगे यूसुफ पठान

छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन (सीवीसीए) द्वारा द वॉरियर्स नाइट का आयोजन किया गया। यहां पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टीम का लोगो और जर्सी लॉन्च की। यहां पढ़ें पूरी खबर..

Updated on:
29 Aug 2024 02:37 pm
Published on:
29 Aug 2024 02:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर