जगदलपुर

Shooting incident: जगदलपुर पुलिस में पदस्थ DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Shooting incident: DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली कंधे को छूकर निकल गई। घायल जवान को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Aug 17, 2026
Jagdalpur shooting incident
DSP के गनमैन ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली (photo Patrika)

Jagdalpur shooting incident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पुलिस विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक DSP के गनमैन ने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गोली जवान के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए महारानी अस्पताल, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है।

सर्विस राइफल से खुद पर चलाई गोली

मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर पुलिस में पदस्थ एक DSP की सुरक्षा में तैनात गनमैन ने अपनी सर्विस राइफल से खुद पर गोली चला दी। गोली जवान के शरीर के संवेदनशील हिस्से में लगने के बजाय कंधे को छूते हुए निकल गई। इससे जवान गंभीर रूप से घायल तो हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद साथी जवान सक्रिय हुए और घायल पुलिसकर्मी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

साथी जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

गोली चलने की आवाज और घटना की जानकारी मिलने के बाद साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल जवान को बिना देरी किए महारानी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। गोली कंधे को छूकर निकलने के कारण चोट आई है।

घटना के कारणों की जांच शुरू

जवान ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार है। प्रारंभिक तौर पर घटना को लेकर पुलिस विभाग द्वारा जांच की जा रही है। जवान ने किस परिस्थिति में अपनी सर्विस राइफल से गोली चलाई और उस समय उसके साथ कौन-कौन मौजूद था, इन सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

जवान की पहचान विजय सेना के रुप में हुई

जख्मी जवान की पहचान विजय जेना के रूप में हुई है। विजय जेना जिला बल के जवान हैं और पिछले कुछ महीनों से डीएसपी के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते जवान ने यह कदम उठाया है, हालाकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की पूरी वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही पुलिस इस संबंध में कोई बयान देगी।

ट्रेनी DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली

महारानी अस्पताल में जख्मी जवान का इलाज फिलहाल जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि की घटना करीब 1 से 2 बजे के बीच की है। घटना की सूचना तत्काल जिला प्रशासन की ओर से जख्मी जवान के परिजनों को दे दी गई है। जवान के परिजन महारानी अस्पताल पहुंच गए हैं। कोतवाली थाने ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जख्मी जवान को पेट्रोलिंग टीम की मदद से महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Updated on:
17 Aug 2026 06:50 pm
Published on:
17 Aug 2026 06:47 pm
Also Read
View All
Jagdalpur News: 3 करोड़ के गबन में दूसरी गिरफ्तारी, और कौन आएगा जांच के घेरे में? सामने आ सकते हैं कई और नाम!

बस्तर में पहला सरकारी पॉडकास्ट स्टूडियो शुरू, पहले पॉडकास्ट में विजय शर्मा का इंटरव्यू, क्रिएटर्स को मिला मंच

Patrika Interview: बस्तर के उन रास्तों पर दौड़ी बाइक, जहां कभी जाने से भी डरते थे लोग, गृहमंत्री विजय शर्मा ने ‘पत्रिका’ से खास बातचीत में कही यह बात

जगदलपुर में कल्याण साख समिति घोटाला! 3 करोड़ की हेराफेरी में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

Naxal free Bastar: नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर के 93 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास