जगदलपुर

मनाबार- जरती के बीच फिर से लैंडस्लाइड, तीन घंटे तक प्रभावित रही ट्रेन

Train Update : किरंदूल-कोत्तावलासा ट्रेन रूट में मनबार और जरती के बीच एक बार फिर से लैंडस्लाइड हो गई है।

2 min read
Oct 13, 2023
मनाबार- जरती के बीच फिर से लैंडस्लाइड, तीन घंटे तक प्रभावित रही ट्रेन

जगदलपुर। Train Update : किरंदूल-कोत्तावलासा ट्रेन रूट में मनबार और जरती के बीच एक बार फिर से लैंडस्लाइड हो गई है। यही वजह है कि बुधवार की देर रात दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। अच्छी बात यह रही इसमें मालगाडिय़ों को कोई नुकसान नहीं हुआ। रेलवे को मामले की जानकारी लगते हुए सबसे पहले रूट में ट्रेनों का संचालन रोका इसके बाद रेलवे की टीम ने जानकारी ली। जिसके बाद यह रूट क्लीयर किया गया।

इस दौरान करीब दो घंटे तक संचालन प्रभावित रहा। इस घटना के बाद अब यात्री का संचालन 14 अक्टूबर तक आगे बढ़ा दिया गया है। रेलवे को था अंदेशा, इसलिए सिर्फ मालगाडिय़ों का ही संचालन ऐसा नहीं है कि इस रूट में लैंडस्लाइड को लेकर रेलवे को जानकारी नहीं थी। पिछले दिनों हुई घटना के बाद जिस तरह अभियान चलाकर मलबा हटाया गया था। उसी दौरान ही पता लग गया था कि लैंडस्लाइड की घटना फिर से हो सकती है। इसलिए इस रूट को ठीक करने के बाद सिर्फ मालगाडिय़ों का संचालन किया जा रहा था न कि यात्री ट्रेनों का।

हालांकि रेलवे ने दो घंटे के अंदर ही रास्ता क्लीयर कर दिया। जिसके बाद मालगाडिय़ों कां संचालन फिर से इस रूट में सामान्य हो गया है। 16 दिन लगे थे रूट क्लियर करने में किरंदूल-कोत्तावलसा में 24 सितंबर को लैंडस्लाइड की घटना घटित हुई थी। यह इतनी बड़ी घटना थी कि ट्रैक से मलबा हटाने में रेलवे को करीब 16 दिन लग गए थे। 9 अक्टूबर को ही इस रूट में मलबा हटाने के बाद सिर्फ मालगाडिय़ों का संचालन करने का फैसला लिया गया था वह भी मनाबार और जरती के बीच में सिर्फ 10 से 20 किमी स्पीड से। लेकिन तीन दिन के अंदर ही फिर से लैंडस्लाइड की घटना उसी जगह पर हो गई।

इसके बाद यात्री ट्रेनों के लिए फिर से बस्तरवासियों को कुछ और दिन इंतजार करना होगा। यह ट्रेन हो रही प्रभावित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने बताया कि केके लाइन में मनाबार-जराती स्टेशनों के बीच भूस्खलन वाले स्थान पर सुरक्षा सावधानियों को ध्यान में रखते हुए, कोचिंग ट्रेनों को ट्रैक पर चलने की अनुमति नहीं है। भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस, पैसेंजर और सम्लेश्वरी एक्सप्रेस 15 अक्टूबर बस्तर नहीं आएगी।

Published on:
13 Oct 2023 10:15 am
Also Read
View All