डोंगरगांव। CG Election 2023 : जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरदा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना लिया है। शासन-प्रशासन से लगातार कई महीनों से पत्थर खदान बंद करवाने की मांग, हड़ताल, चक्काजाम सहित सभी प्रकार की मशक्कत के बाद अब यहाँ के आक्रोशित ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2023 का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।